Pages

Monday, 24 April 2023

भक्त के वश में हैं भगवान..... रवि मौन

जिन की महिमा गाते गाते शत शारद थक जायँ। 
रोते हिचकी ले ले कर वे नैनन नीर बहायँ।
आज यशोदा क्रुद्ध हुई हैं दण्डित होंगे लाल। 
ऊखल के भी भाग्य जगे हैं साथ बँधे गोपाल। 
प्रेम की डोरी है पहचान। 
भक्त के वश में हैं भगवान।। 

No comments:

Post a Comment